Home BIHAR अफीम की खेती पर आईजी की नजर, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर...

अफीम की खेती पर आईजी की नजर, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां वैकल्पिक व्यवसाय, कृषि हेतु जागरूकता अभियान चलाने का आदेश।

23
0



शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र गया द्वारा अफीम की अवैध खेती पर प्रभावी नियंत्रित तथा इसके पूर्ण रूपेण रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान सभी थाना अध्यक्ष सहित संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला स्तर पर अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया की 2023 में गया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 1830 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया है। जिसमें बाराचट्टी थानाअंतर्गत, धनगाई थानांतर्गत, लुटुआ, बांके बाजार, डुमरिया,छकरबंधा, मैगरा, भदवर,बोद्धिबीघा इमामगंज,कोठी सोहेल एवं मोहनपुर थानांतर्गत मैं लगे कई एकड़ में अफीम के अवैध खेती का विनष्टीकरण किया गया। वही सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया गया है की अफीम खेती के संदर्भ में थानाअंतर्गत दर्ज कांडों का गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। बैठक के क्रम में यह भी आदेश दिया गया की अफीम की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों की पहचान की जाए तथा वहां वैकल्पिक व्यवसाय, कृषि हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए।  यह आवश्यक है कि उत्पाद विभाग,नारकोटिक्स विभाग, वन विभाग के पदाधिकारियों एवं जिलाअंतर्गत केन्द्रीय बलों के समनवित प्रयास से अवैध अफीम की खेती पर प्रभावी रोकथाम लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here